Jamshedpur : कपाली के डांगोडीह में बंद मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

  • शनिवार देर रात की घटना, दमकल की देरी पर उठे सवाल

जमशेदपुर : कपाली के डांगोडीह इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद पड़े मकान में अचानक आग लग गई। मकान से उठते धुएं और तेज लपटों को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते पड़ोसी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और बाल्टी व पाइप की मदद से आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद तक मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानसिक चिंताधारा बदलने से बदलती हैं हथेली की रेखाएं मिलते हैं अपेक्षित परिणाम : डॉ सुरेश झा 

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में घर के लगभग सभी फर्नीचर और घरेलू सामान जलकर राख हो गए, हालांकि नुकसान की कुल राशि का आकलन अभी नहीं हो सका है। राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। घर के सभी सदस्य किसी पार्टी में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे और मकान पूरी तरह बंद था। इस कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज के खर्च का खर्च उठाएंगे विधायक सरयू राय, खौलती हुई चाय फेंकने से जख्मी हो गई थी युवती

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है मेहंदी नामक एक युवती पर खौलती हुई चाय फेंकने के प्रकरण में गंभीर रुप से जख्मी हुई बिटिया के…

Spread the love

Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time