Baharagoda : बहरागोड़ा में एनएच-18 किनारे जंगल में लगी आग, सैकड़ों पौधे जलकर नष्ट

  • झरिया मोड़ के पास आग से मचा हड़कंप, दमकल ने समय रहते पाया काबू

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 स्थित झरिया मोड़ के समीप बुधवार दोपहर जंगल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों द्वारा जंगल में आग लगाई गई, जिसकी चपेट में आकर विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों छोटे पौधे जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे सड़क किनारे स्थित लाइन होटलों और अन्य दुकानों तक पहुंचने लगीं। स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय दुकानदार और होटल संचालक अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बचाने में जुट गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विश्व कैंसर दिवस पर डालसा पीएलवी ने चलाया जागरूकता अभियान

शरारती तत्वों की लापरवाही से जंगलों पर बढ़ता खतरा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस आगजनी की घटना से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस-प्रशासन ने होटल व होमस्टे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांचने के लिए चलाया संयुक्त अभियान

झाड़ग्राम  : कोलकाता और तारापीठ के होटलों में हाल में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद झाड़ग्राम जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले के होटल और होमस्टे में…

Spread the love

Gua : टाटानगर रेल अस्पताल में सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन कार्यों का दिया प्रशिक्षण

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा उप मंडल रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन कार्यों की प्रशिक्षण मॉक ड्रिल कर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम रेल अस्पताल मेल वार्ड के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time