Jamshedpur: आयोजित हुआ AISMJWA का पत्रकार सम्मेलन, पत्रकारिता और समाज सेवा को मिला एक साझा मंच

 

जमशेदपुर: मजदूर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय समाचार पत्र एवं मीडिया जागरूकता संगठन (AISMJWA) की ओर से एक दिवसीय कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों के 150 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया.

पत्रकार सुरक्षा बनी सम्मेलन का केंद्रीय मुद्दा
सम्मेलन की मुख्य थीम पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर थी. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सरकार पर पत्रकारों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे.

पत्रकारों और समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया. साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को भी अंगवस्त्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मान दिया गया. समारोह के बीच हाल ही में दिवंगत हुए पत्रकार सुदेश कुमार महतो, मनीष कुमार सिंहा और सिद्धनाथ दुबे को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

पत्रकारों को एकजुटता का संदेश
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता प्रीतम भाटिया ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पत्रकार हित में घोषित योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं. उन्होंने मांग की कि इन योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जाए. साथ ही उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठित रहने की अपील की, ताकि सरकार पर सामूहिक दबाव बनाया जा सके.

आध्यात्मिकता से जुड़ा समापन: साईं भजन संध्या
सम्मेलन के समापन के उपरांत AISMJWA द्वारा साईं भजन संध्या का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ-साथ साईं भक्तों ने भी भाग लिया. साईं नाथ के मधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थितजन भावविभोर हो गए.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: छुट्टी पर घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में गोड्डा के सिपाही की मौत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रामनवमी के झंडा विसर्जन जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

उपायुक्त ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

Spread the love

Jamshedpur : अपात्र राशन कार्डधारियों का सत्यापन कर नाम हटाने का निर्देश, उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की बैठक में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की

जमशेदपुर :  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डाकिया योजना के अंतर्गत पीवीटीजी परिवारों के लिए राशन वितरण,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time