जमशेदपुर: आगामी हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर समीक्षा की जा रही है. इस कड़ी में, देर रात जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान वे मानगो, डिमना, आमबगान जैसे प्रमुख क्षेत्रों में गए.
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी
निरीक्षण के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे. अधिकारियों ने शोभा यात्रा के निर्धारित मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया.
विशेष ध्यान देने वाली जगहें और सुरक्षा उपाय
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया. उनका मुख्य उद्देश्य यह था कि शोभा यात्रा बिना किसी रुकावट के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी
जिला प्रशासन ने शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की है. दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों, यात्रा मार्ग और आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा, कंट्रोल रूम से पूरे आयोजन पर निगरानी रखी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: काशिफ रजा ने ज़रूरतमंदों को ईद मुबारक किट बांटे, मोदी सरकार पर किया हमला




















































