जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एग्रिको रोड नंबर 3 भालुबासा स्थित एक खंडहर क्वार्टर में छापेमारी कर 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक महिला भी शामिल है. दोनों के बारे में बताया जा रहा है कि पहली बार पुलिस गिरफ्त में आया है. गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर की रहने वाली प्रीति कुमारी (27) और बागुननगर टीओपी रोड नंबर 3 का रहने वाला राहुल सांडिल (26) शामिल है.आरोपियों के पास से पुलिस ने जांच के दौरान 100 पुड़िया ब्राउन शुगर, नकद 5460 रुपये और 2 मोबाइल फोन बरामद किया है.मामले में थाने में पदस्थापित एसआई विकास कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी पुलिस का अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर प्रहार, 11पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को दबोचा