Jamshedpur: इंटक नेता राजीव पाण्डेय ने 31 कर्मचारियों को दिलाया 11 लाख का मुआवजा

जमशेदपुर: जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ एवं इंटक के सक्रिय नेता राजीव पाण्डेय की मध्यस्थता एवं प्रयासों से O.W.M Logistics Pvt. Ltd. और Tata Steel Ltd. के प्रबंधन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता संपन्न हुआ। इस समझौते के तहत कंपनी से जुड़े 31 कर्मचारियों को उनके सेवा समापन (नोटिस) और छंटनी के एवज में कुल ₹11 लाख का मुआवजा प्रदान किया गया।

इस समझौते के अनुसार, ₹11 लाख की राशि में से O.W.M Logistics Pvt. Ltd. और संबंधित पक्षों द्वारा ₹5.30 लाख + ₹5.30 लाख की कुल राशि कर्मचारियों को दी गई। इससे प्रभावित कर्मचारियों को न्यायोचित, उचित और सम्मानजनक मुआवजा सुनिश्चित किया जा सका।

यह समझौता श्रम कानूनों के अनुरूप, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया में श्रम विभाग और श्रमिक संगठनों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई, जिससे सभी पक्षों के हितों का संरक्षण हुआ।

यह निर्णय कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम है और दर्शाता है कि O.W.M Logistics Pvt. Ltd. एवं Tata Steel Ltd. दोनों अपने कर्मचारियों के कल्याण और सम्मानजनक पुनर्वास के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इंटक नेता राजीव पाण्डेय की यह पहल श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राज्य स्तरीय सब जूनियर खो खो चैंपियनशिप में भाग लेगी पूर्वी सिंहभूम की टीम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *