Jamshedpur: राज्य स्तरीय सब जूनियर खो खो चैंपियनशिप में भाग लेगी पूर्वी सिंहभूम की टीम

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को नेपाल बिल्डिंग स्थित मैदान में बुधवार की संध्या 4:30 बजे विगत 10 दिनों से चल रहे सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के 40 चयनित खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अपनी खेल दक्षता को निखारा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी 6 जून से 8 जून 2025 तक हजारीबाग जिले में आयोजित 19वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर खो खो चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम की बालक और बालिका दोनों वर्गों की टीमों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

समापन समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीमों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। टीम मैनेजर के रूप में श्रीकांत को, बालक वर्ग के लिए सोनू कुमार को और बालिका वर्ग के लिए आशा कुमारी को टीम प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

टीम का प्रस्थान
33 सदस्यीय टीम (बालक एवं बालिका) 5 जून 2025 को जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड से सड़क मार्ग द्वारा हजारीबाग के लिए प्रस्थान करेगी।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वास्थ्य से लेकर राशन कार्ड तक गांव-गांव जाकर लाभ दे रहा है प्रशासन, एक जगह मिले कई समाधान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time