Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड तीन से प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे की बृहस्पतिवार को स्क्रुट्नी की गई. स्क्रुटनी में पर्चा सही पाए जाने के बाद प्रत्याशियों की ओर से जन संपर्क अभियान शुरु कर दिया गया. हालांकि नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या तीन से प्रत्याशी जगदीप सिंह उर्फ मिंटू का पर्चा सही पाए जाने के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार से  जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि जुगसलाई में व्याप्त जन समस्याओं को दूर करने के लिए वे चुनाव लड़ रहे हैं. यहां साफ-सफाई की व्यवस्था भगवान भरोसे हैं. इसी तरह कई क्षेत्रों में मुख्य एवं ब्रांच रोड जर्जर हालत में हैं. पेयजल की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है.

 इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time