Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मानगो में जनसुविधा समितियां भंग की

  • चुनाव प्रक्रिया और आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से लिया निर्णय
  • मानगो नगर निगम और थाना स्तर की सभी समितियां भंग

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने और पूरे नगर निगम क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र स्तर पर तथा मानगो थाना क्षेत्र स्तर पर गठित सभी जनसुविधा समितियों और प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है। यह कदम चुनाव की निष्पक्षता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नई परिस्थिति में चुनाव संपन्न होने के बाद नए सिरे से विधायक जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड तीन से कुणाल सर्राफ मैदान में, मॉडल वार्ड बनाना उद्देश्य

जनसुविधा प्रतिनिधियों का पुनर्गठन चुनाव के बाद

सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निकायों पर दबाव बनाने और इनकी कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने हेतु पहले समिति का गठन किया गया था। भंग करने के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव प्रक्रिया के बाद नई परिस्थितियों के अनुसार जनसुविधा समितियों और प्रतिनिधियों का पुनर्गठन किया जाए। उनका कहना है कि इससे नागरिकों को सुगम सेवाएं प्रदान करने में पारदर्शिता और बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित होगी।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : खूनी बने NH-49 के खंडामोदा व जगन्नाथपुर चौक, 48 घंटे में 2 मौतें, ‘जस्टिस डायनामिक्स सोसाइटी’ ने खोला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामोदा और जगन्नाथपुर (बरसोल) चौक अब मौत के केंद्र बनते जा रहे हैं। पिछले मात्र 48 घंटों के भीतर इन दोनों स्थलों पर हुई दो…

Spread the love

Bahragora : रामनवमी पर सुरक्षा का कड़ा संदेश, प्रशासन ने Flag March निकाल उपद्रवियो की दी सख्त चेतावनी, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा 

 बहरागोड़ा : आगामी रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बहरागोड़ा में स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time