Jamshedpur: जनता दल ने जवाहर नगर रोड नंबर 6 में चलाया संपर्क समस्या समाधान अभियान

 

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति के तत्वाधान में रविवार को प्रातः जवाहर नगर रोड नंबर 6 एवं 4 में संपर्क–समस्या– समाधान अभियान चलाया गया. यह अभियान थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में चलाया गया और इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत जिला के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

अनियमित पेयजल आपूर्ति

जद (यू) नेताओं ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं क्रमश: सड़क, नाली, साफ-सफाई, कचरा उठाओ, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट इत्यादि की स्थिति का जायजा लिया.कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट का अभाव दिखा, अनियमित पेयजल आपूर्ति की समस्या भी लोगों ने बताई.

समाधान के लिए सार्थक पहल

भ्रमण के दौरान जो भी समस्याएं सामने आई सभी को सूचीबद्ध किया गया. जद (यू ) नेताओं ने कहा कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्य हो इसके लिए जद (यू) के पदाधिकारी कृतसंकल्पित हैं. जल्द ही समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल की जाएगी. प्रत्येक रविवार को थाना क्षेत्र में या अभियान निरंतर जारी रहेगा.

ये थे उपस्थित

इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, सचिव विनोद सिंह, विकास साहनी, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह महासचिव मनोज गुप्ता, संजय सिंह, मनोज ओझा, बिजेंद्र सिंह, अभिजीत सेनापति, सागर दत्ता, योगेंद्र कुमार साहू, सुनील महतो, मनोज राय आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, नर्सों पर अवैध वसूली का आरोप

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time