Deoghar: अनिल साह का निलंबन वापस हो, नहीं तो सामूहिक अनशन करेंगे जिले भर के मुखिया

 

– जिला मुखिया संघ की बैठक में लिया गया निर्णय.

देवघर: मोहनपुर प्रखंड के गौरीपुर पंचायत भवन में रविवार को देवघर जिला मुखिया संघ की बैठक संतोषी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सह नयाचितकाठ पंचायत के मुखिया अनिल साह को पिछले छह माह से बिना कारण निलंबित रखने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि एक तरफ राज्य सरकार संविधान बचाने की बात करती है और दूसरी तरफ उनके अधिकारी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। पिछले छह माह से बिना कारण अनिल साह को निलंबित रखना लोकतंत्र की हत्या है।

अमरण अनशन पर बैठेंगे

सदस्यों ने निर्णय लिया कि अगर अनिल साह का निलंबन एक माह के अंदर वापस नहीं किया जाता है तो जिले भर के मुखिया सामूहिक रूप से कुंवर सिंह चौक पर अमरण अनशन पर बैठेंगे। यहीं नहीं, पंचायतों के विकास के लिए कोई काम भी नहीं करेंगे। इस बावत संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पंचायती राज मंत्री के नाम मांग पत्र सौंपेगा। बता दें कि इसी साह जनवरी में मुखिया अनिल साह पर एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ था और तीन दिनों के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था।

प्रस्ताव डीपीआरओ को भेजने का निर्देश

प्रावधान के अनुसार वे स्वत निलंबित हुए। मुखिया की वित्तीय शक्ति उप मुखिया सीमा देवी को दिया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा तीन बार अनिल साह का निलंबन मुक्त का प्रस्ताव डीपीआरओ को भेजने का निर्देश दिया, लेकिन डीपीआरओ द्वारा अनुशंसा पत्र विभाग को नहीं भेजा गया है। इसको लेकर संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कई बार उपायुक्त व डीपीआरओ से मिल, लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा रूचि नहीं ली गई। बैठक में रंजीत यादव, कुमार राजीव रंजन, सुशील देव, मिंटू शेख, सुधीर यादव, सुधीर मंडल, मुकेश दास, परशुराम वर्मा, नरेश यादव, रणबीर मंडल, अनिल साह, श्रीकांत मंडल, अनिल यादव सहित दर्जनों मुखिया उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष, 7 इजरायली की मौत 100 से अधिक घायल

Spread the love

Related Posts

Gua : दुबिल गांव की ग्राम सभा में रोजगार, मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग

गुवा  : छोटानागरा पंचायत के दुबिल गांव में मंगलवार सुबह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक दुलाल गुमटी के समीप ग्राम मुंडा रामलाल चाम्पिया की अध्यक्षता में संपन्न…

Spread the love

Jadugora : सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में बढ़ा विवाद, सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने बाहरी लोगों द्वारा अशांति फैलाने की आशंका को लेकर जिले के उपायुक्त को लिखा पत्र

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में विवाद  खुल कर सामने आ गया हैं। इधर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने उपायुक्त को पत्र लिखकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time