Jamshedpur: अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वालों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर :  बाबा श्याम की नगरी खाटूधाम स्थित श्याम-अर्पण (छत्तीसगढ़ भवन) में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अग्रविभूति अलंकरण 2025 समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया. दीपक अग्रवाल (रामुका), जमशेदपुर, झारखण्ड, को “अग्रश्री रक्तवीर पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।  दीपक अग्रवाल (रामुका) को यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार, अग्रवाल समाज के  बृजमोहन अग्रवाल, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार जी मित्तल, अलंकरण समारोह राष्ट्रीय संयोजक  उमा बंसल ने प्रदान किया। विगत 25 साल से रक्तदान मे अपनी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर इस मुकाम को हासिल की है! विगत अग्र अलंकरण 2024 समारोह कोलकाता मे आयोजित मे भी “विशिष्ट प्रतिभा सम्मान” से किया गया था! “भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी” के आजीवन सदस्य भी है। दीपक अग्रवाल (रामुका) अपने जन्मदिन स्थान जमशेदपुर मे कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थावो से जुड़े हुए है।

“कोषाध्यक्ष” पद पर है

वर्तमान में मारवाड़ी समुदाय द्वारा संचालित 100 वर्षों का प्राचीन मंदिर लगभग 40 हज़ार स्क्वायर फिट स्थान में मध्य में निर्मित ” राजस्थान शिव मंदिर कमिटी” (स्थापित -1926) के “कोषाध्यक्ष” पद पर है! उपरोक्त मंदिर परिसर मे 3 विवाह एवं अन्य समारोह की सम्पूर्ण व्यवस्था है। एवं “राजस्थान सेवा सदन – मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल” (स्थापित – 1988), 36 बेड की सुविधा युक्त के “कार्यकारी सचिव” भी है। दीपक अग्रवाल (रामुका) राजस्थानी समाज के कई विभिन्न संस्थावो से जुड़े हुए है।  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं झारखण्ड प्रांतीय सदस्य्ता संयोजक के पद पर है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जनता दल ने जवाहर नगर रोड नंबर 6 में चलाया संपर्क समस्या समाधान अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

    जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

    Spread the love

    Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

    616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time