जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर JDU के नेताओं ने जिला प्रशासन से एक महत्वपूर्ण मांग रखी है। JDU ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात डीएसपी से हेलमेट चेकिंग अभियान पर रोक लगाने की मांग की है।
जदयू पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं जदयू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह का कहना है कि छठ पर्व के दौरान शहर की सड़कों और बाजारों में भारी भीड़ रहती है। श्रद्धालु पूजा सामग्री की खरीदारी और तैयारी में व्यस्त रहते हैं। ऐसे समय में ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जा रही हेलमेट चेकिंग से लोगों को अनावश्यक परेशानी हो रही है।
नेताओं ने कहा कि पर्व की पवित्रता और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन को इस अवधि में विशेष सहयोगात्मक रुख अपनाना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिले और पर्व का उल्लास बना रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: सोनारी-कदमा लिंक रोड पर पुलिसकर्मी ने मॉर्निंग वॉकर्स को मारी टक्कर, महिला घायल


















































