Jamshedpur : ‘विकसित भारत गारंटी’ मिशन को लेकर झारखंड भाजपा सक्रिय, 7 सदस्यीय प्रदेश समिति गठित

  • ग्रामीण रोजगार व आजीविका को लेकर विपक्ष के दुष्प्रचार के खिलाफ चलेगा जन-जागरूकता अभियान
  • वीबीजी मिशन पर बढ़ा भाजपा का फोकस

जमशेदपुर : ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ को लेकर झारखंड भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के संयोजक राकेश प्रसाद बनाए गए हैं, जबकि जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को भी प्रदेश टोली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा नेतृत्व ने साफ किया है कि वीबीजी रामजी बिल को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे कथित भ्रामक दुष्प्रचार के खिलाफ राज्यभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए हाल ही में भाजपा की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, विधायक ने एक्स-रे खर्च उठाने की घोषणा की

ग्रामीण रोजगार को लेकर भाजपा की नई रणनीति

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका से जुड़ी केंद्र सरकार की गारंटी योजनाओं की वास्तविक जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में यह सात सदस्यीय समिति अहम भूमिका निभाएगी। इस क्रम में भाजपा की केंद्रीय टोली द्वारा सभी नामित प्रदेश सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने संबोधित करते हुए आगामी दिनों की कार्ययोजना साझा की। गठित प्रदेश समिति में संयोजक राकेश प्रसाद के अलावा पवन साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष), नारायण दास (प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा), देवघर के पूर्व विधायक दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व प्रदेश मंत्री सीमा सिंह तथा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री विभूति भूषण सिंह शामिल हैं।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

Spread the love

Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time