Jamshedpur: झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का परीक्षण शिविर, 11 छात्रों ने हासिल की ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन

जमशेदपुर:  झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर ने टेल्को स्थित Recreation Club में दो दिवसीय परीक्षण शिविर का आयोजन किया। समापन समारोह में 11 प्रशिक्षु विद्यार्थियों को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन (1st DAN) और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

परीक्षा 9 नवंबर को सम्पन्न हुई, जिसमें ओड़िशा संबलपुर से आए मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ ब्रह्मानंद नाग ने परीक्षा की निगरानी की। ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्र हैं:
अभि कुमार, मयंक प्रजापति, श्रेयांस सिंह, रिपन रे, अभिनव कुमार, हर्षित सिंह, आयुषी, श्रेया ओझा, आदित्य शर्मा, अनंता बर्नवाल और बी.वी. ओफिरिया शानू।

मुख्य अतिथि दिनेश कुमार (पूर्व अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर) ने कहा कि मार्शल आर्ट आत्म-अनुशासन, साहस और आत्मरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह झारखंड का नाम रोशन कर रही है। विशिष्ट अतिथि अंकिता कुमारी (जेपीएससी रैंक 30) ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की उपलब्धि की तारीफ की और जीवन में खेल और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह में टाटा मोटर्स यूनियन महामंत्री आर.के. सिंह, आर.आर. दुबे, श्याम किशोर, कन्हैया कुमार, आशीष कुमार, मनोज सिंह, अंकित आनंद और ब्रह्मानंद नाग सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। शिविर की सफलता का श्रेय प्रशिक्षक मास्टर सुनील कुमार प्रसाद को जाता है, जिन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा में दक्ष बनाया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा की कला में निपुणता और जोश दिखाया। ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर बच्चों ने यह साबित किया कि मेहनत, अनुशासन और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: सारंडा बचाओ आंदोलन समिति को समर्थन देकर घिरा झामुमो, गीता कोड़ा ने लगाया दोहरा चरित्र का आरोप

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time