Jamshedpur : झारखंड राज्य किसान सभा के प्रतिनिधि टीम राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए गुंटूर रवाना

  • किसानों के प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रीय रणनीति बनाने को जाएगी टीम

जमशेदपुर : झारखंड राज्य किसान सभा के प्रतिनिधि राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए गुंटूर, आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हुए। राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, महासचिव सुरजीत सिन्हा, राज्य किसान कौंसिल सदस्य मदुवा कच्छप एवं शंकर उरांव रांची स्टेशन से एल‌एपी एक्सप्रेस द्वारा गुंटूर के लिए प्रस्थान किए। इसके अलावा राज्य संयुक्त सचिव असिम सरकार एवं एहतेशाम अहमद अन्य ट्रेन से गुंटूर के लिए रवाना हुए। अखिल भारतीय किसान सभा का यह राष्ट्रीय अधिवेशन 30, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें देश के सभी राज्यों से चयनित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें : Gua : नोआमुंडी में 30-31 जनवरी को 35वां फ्लावर एंड वेजिटेबल शो

किसान मुद्दों और संगठनात्मक निर्णयों पर होगी चर्चा

अधिवेशन में एम् एस एस, कर्ज माफी, हाथियों के आतंक, किसान विरोधी चार लेबर कोड, बिजली और बिज बिल, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का खत्म, विदेशी कृषि उत्पादों के लिए खुला बाजार, कृषि सब्सिडी में कटौती, जबरन जमीन अधिग्रहण, पलायन और विस्थापन जैसे किसान मुद्दों पर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा के सांगठनिक मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। अधिवेशन में 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में किसान सड़कों पर उतरकर हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने की योजना पर भी चर्चा होगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्वर्ण रेखा नदी के गर्भ से निकला ‘विशालकाय रहस्य’, द्वितीय विश्व युद्ध का बम होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड का पानीपड़ा घाट मंगलवार को उस समय ‘कुरुक्षेत्र’ में तब्दील हो गया, जब नदी किनारे अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक विशालकाय…

Spread the love

Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time