Jamshedpur: JSLPS की समीक्षा बैठक – महिला सशक्तिकरण के मॉडल पर चर्चा, 25 हजार महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, डीपीएम सुजीत बारी और जेएसएलपीएस के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

25,000 लखपति दीदियों का लक्ष्य
बैठक में स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और स्थायी रोजगार के मॉडल विकसित करने पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 25,000 महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया. उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें.

खेती आधारित उत्पाद और विपणन
खेती से जुड़े उत्पादों जैसे टमाटर कैचअप, फ्रोजन मटर, खरबूजा जेली आदि के निर्माण और विपणन पर चर्चा की गई. यह सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई कि इन उत्पादों को विपणन चैनलों से जोड़कर स्वयंसहायता समूह की आय बढ़ाई जा सके.

देशी अंडा उत्पादन और मशरूम क्लस्टर का निर्माण
बैठक में पशुपालन और देशी अंडा उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए बैकयार्ड पोल्ट्री किसानों को संगठित करने और सामूहिक प्लेटफॉर्म तैयार करने पर बल दिया गया. संभावित कलस्टरों की पहचान कर इन किसानों को एफपीओ (Farmer Producer Organization) से जोड़ने का निर्देश दिया गया.

महिलाओं को कुटीर उद्योग के रूप में मशरूम उत्पादन से जोड़ने की योजना बनाई गई. इस योजना में प्रशिक्षण, कच्चा माल और बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. मशरूम के प्रोसेस्ड उत्पाद तैयार करने और फरवरी के मध्य तक इस योजना को लागू करने का निर्देश दिया गया.

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
उपायुक्त ने कहा कि यह पहल न केवल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि पूर्वी सिंहभूम जिला में महिला सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित करेगी. इसके साथ ही स्थानीय उपभोक्ताओं को पौष्टिक और किफायती उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकेंगे.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी को कचरा मुक्त करने को लेकर आंदोलन की चेतावनी

 

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time