Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी को कचरा मुक्त करने को लेकर आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में कचरे की समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रखंड से लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय तक धरना देने की चेतावनी दी गई है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को चार सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए यह बात कही.

 

चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा प्रबंधन को लेकर चार प्रमुख मांगें रखी हैं. इनमें कचरा उठाने, डस्टबिन लगाने, नियमित सफाई और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की व्यवस्था शामिल है. पंचायत ने कहा कि कचरा हटाने की योजना का शुभारंभ 26 जनवरी तक नहीं हुआ, जिससे स्थानीय निवासियों में रोष है.

संक्रामक बीमारियों का खतरा
सुनील गुप्ता ने कहा कि दर्जनों जगहों पर कचरे के ढेर के कारण संक्रमण फैलने का खतरा है. मुख्य सड़क के पास पड़े कचरे से आने-जाने में लोगों को कठिनाई हो रही है. पंचायत ने प्रशासन से योजना को शीघ्र लागू करने की मांग की.

स्थाई समाधान का आश्वासन
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने समस्या के समाधान के लिए जल्द ही सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता योजना को सफल बनाने के लिए स्थानीय निवासियों का सहयोग आवश्यक है.

पूर्व की व्यवस्था और विधायक का योगदान
ज्ञात हो कि पिछले कुछ वर्षों से विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से जुगसलाई नगरपालिका और जुस्को के माध्यम से समय-समय पर कचरा प्रबंधन होता रहा है.

उपस्थित जनप्रतिनिधि
इस अवसर पर मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, सीमा पांडे, गीता देवी, शैल देवी, अरविंद पांडे और राजकुमार सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें :  jamshedpur : पूर्व मेड का बेटा निकला बिष्टुपुर डकैती का मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time