jamshedpur : पूर्व मेड का बेटा निकला बिष्टुपुर डकैती का मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बागमती रोड स्थित एक घर में 19 जनवरी की रात हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मानगो जवाहर नगर निवासी मिराज खान उर्फ बाबू, चाईबासा निवासी सावन देवगम, बिष्टुपुर निवासी सोनू बाग उर्फ रवि बाग, सीतारामडेरा निवासी किशन बाग और राजा महानंद शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 25 ग्राम गला हुआ सोना, घटना में इस्तेमाल चाकू, ऑटो और मोबाइल बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : ‘चांद के अंजोरिया’ लोकगीत की रिकॉर्डिंग हुई सम्पन्न

पूर्व मेड का बेटा निकला मास्टरमाइंड

मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि डकैती की योजना बिष्टुपुर निवासी सोनू बाग ने बनाई थी, जिसकी मां पीड़ित परिवार के घर में मेड का काम करती थी. घटना के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पाया कि अपराधी एक ऑटो से भागे थे. ऑटो का पता लगाने पर यह मिराज खान का निकला, जो पहले से ही छिनतई और गृहभेदन के मामलों में जेल जा चुका है. पुलिस ने मिराज को मानगो से गिरफ्तार किया, जिसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : वर्कर्स कॉलेज में ‘बेसिक्स ऑफ नैनो टेक्नोलॉजी एंड ईट्स ऍप्लिकेशन’ विषय पर व्याख्यान आयोजित

पहले भी बड़ी घटना को अंजाम दे चुका है सोनू

जांच में खुलासा हुआ कि सोनू पहले भी कदमा इलाके में एक बड़ी डकैती कर चुका है.  उस घटना में भी सोनू की मां ने मेड के रूप में काम किया था. मौजूदा घटना के लिए सोनू ने करीब एक माह पहले योजना बनाई और अपने साथियों को तैयार किया. डकैती की रात सोनू और उसके साथी जोमैटो डिलीवरी बॉय का वेश बनाकर पीड़ित अंजू देवी के घर पहुंचे. उन्होंने घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. डकैती में मिले सामान को आपस में बांटने के बाद सभी आरोपी फरार जल रहे थे.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : जयपाल सिंह मुंडा की मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर सौंपा गया मांग पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time