Jamshedpur: कदमा थाना रिश्वत कांड में City SP ने तेज की जांच, भाजपा नेता अंकित आनंद ने जताया आभार

जमशेदपुर: कदमा थाना के एक सब-इंस्पेक्टर पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों की जांच तेज़ी से चल रही है। शुक्रवार को पीड़िता अपने भाई के साथ सिटी एसपी से मिली और विस्तृत बयान दर्ज कराया। साथ ही उसने व्हाट्सएप कॉल व चैट संदेश के डिजिटल साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। सिटी एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद जांच कर रहे होने की जानकारी दी। इसी बीच, साकची महिला थाना में पीड़िता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंध के आरोपों को लेकर FIR दर्ज कर ली गई। महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता को FIR की निशुल्क प्रति सौंपकर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की।

भाजपा नेता अंकित आनंद ने की थी मांग
इस मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद ने बुधवार रात ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री, डीजीपी और जमशेदपुर एसएसपी से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके बाद एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए, और सिटी एसपी ने गुरुवार से कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार को अंकित आनंद ने एक बार फिर ट्वीट कर मुख्यमंत्री, एसएसपी व सिटी एसपी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुझाव दिया कि जांच केवल एक सब-इंस्पेक्टर तक सीमित न रहकर कदमा थाना के पूरे सिस्टम की व्यापक जांच होनी चाहिए। अंकित आनंद ने पिछले तीन दिनों के सभी CCTV फुटेज जब्त करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि रिश्वत की मांग किसके प्रभाव, दबाव या इशारे पर की गई। इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आने तक जनता की निगाहें जांच पर बनी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ब्रह्मा कुमारीज़ ने समाजसेवी मनोज कुमार को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान पर मिली प्रशंसा

Spread the love

Related Posts

Gua : दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग

गुवा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना…

Spread the love

Jamshedpur : सावधान ! जमशेदपुर में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी का एकाउंट हुआ हैक !

जमशेदपुर : सावधान! आपका भी फेसबुक अकाउंट हैक हो सकता है ? जी हां, ऐसा इस लिए कह रहा हूं कि अबतक जो खबरें मिली हैं उससे यही प्रतीत होता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time