Jamshedpur: श्री श्याम बाबा के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन निकली कलश यात्रा, 51 जोड़े हुए शामिल

जमशेदपुर: श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर, बिस्टूपुर में श्री श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन आज सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली गई.

कलश यात्रा का विवरण
इस कलश यात्रा में कुल 51 जोड़े शामिल हुए. यात्रा मंदिर परिषद से निकलकर सोनारी स्थित दोमुहानी नदी के तट तक गई, जहां से कलश उठाया गया. इसके बाद कलश यात्रा बिस्तूपुर के सत्यनारायण मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्री खाटूश्याम जी के प्राण प्रतिष्ठान महोत्सव में भाग लिया गया.

कलश की स्थापना
कलश की स्थापना मंदिर परिसर में विधि विधान से की गई. इसके बाद संध्या 4 बजे से श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ आयोजित किया गया. पाठ वाचक पंकज जोशी, ने सती दादी का मंगल पाठ किया.

महिलाओं की भागीदारी
इस आयोजन में समाज की लगभग 500 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं. मंगल पाठ के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

आगामी कार्यक्रम
तीसरे दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे से संगीत में सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. इस पाठ का संचालन चक्रधरपुर से अमित शर्मा और शीतल चांडक करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने की यूथ लीडरशिप अवार्ड्स RYLA की घोषणा, जानिए कब और कहाँ होगा कार्यक्रम 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Jamshedpur : डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अनुमंडलीय वन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time