Jamshedpur: खटीक समाज ने छठ व्रतियों में बांटी साड़ियाँ, जलपान वितरण का भी होगा आयोजन

जमशेदपुर:  आज जमशेदपुर खटीक समाज के बैनर तले शास्त्री नगर, ब्लॉक नंबर-1 कदमा में छठ व्रतियों के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज के वरिष्ठ सदस्य पप्पू सोनकर के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सोनकर ने अपने कर-कमलों से सैकड़ों छठ व्रतियों को साड़ी भेंट की। उन्होंने कहा, “हम लगातार जनसेवा को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। माता छठी की कृपा बनी रहे, ताकि समाज के बीच लोकसेवा और धार्मिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके।”

खटीक समाज ने यह भी जानकारी दी कि 28 अक्टूबर, मंगलवार, प्रातः 6 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान वितरण का आयोजन किया जाएगा। पप्पू सोनकर ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे शिविर में पधारकर जलपान ग्रहण करें और समाज सेवा का अवसर दें। उन्होंने कहा, “आपकी उपस्थिति हमारा उत्साहवर्धन करेगी और हम सदैव आपके आभारी रहेंगे। समाज सेवा ही हमारी पहचान है।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: आनन्द बिहारी के नेतृत्व में छठ व्रतधारियों को पूजन सामग्री का वितरण, श्रद्धालुओं ने दिया आशीर्वाद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time