Jamshedpur  : जरूरतमंद कैदी को कानूनी सहायता दिलाने में तत्परता दिखाएं एलएडीसी : विदेश सिन्हा 

न्याय सदन में एलएडीसी व पीएलवी को दिया गया प्रशिक्षण

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सभागार में मंगलवार को लिगल एड डिफेंस कौंशिल (एलएडीसी) तथा अधिकार मित्र (पीएलवी) के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. मुख्य प्रशिक्षक चीफ एलएडीसी विदेश सिन्हा ने बताया कि किसी भी कैदी के कानूनी सहायता से जुड़े बंदी आवेदन पत्र पर त्वरित संज्ञान लेकर कानूनी सहायता दिलाने कीीप्रक्रिया प्रारंभ करनी है. इसमें किसी तरह का विलंब कैदी के कानूनी अधिकार का हनन होगा. उन्होंने न्यायिक अभिरक्षा में रहने वाले कैदी को किस तरह की कानुनी मदद दी जा सकती है उसके बारे में विस्तार से बताया. वहीं डिपुटी एलएडीसी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अधिकार मित्र की कार्य प्रणाली से अवगत कराया. कहा कि अधिकार मित्र कानूनी जागरूकता के साथ-साथ गरीब एवं वंचित समुदाय को कानुनी मदद दिलाने में मददगार की भूमिका निभाएं. जरूरतमंद लोगों को डीएलएसए में लेकर आएं. जिससे उन्हें मदद पहुंचायी जा सके. प्रशिक्षण में एलएडीसी पवन तिवारी, अभिनव कुमार, मनोज कुमार, अंकित प्रताप, योगिता कुमारी, पीएलवी संजीत दास, प्रभात सरदार, रमैया एस समेत अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तौकीर हत्याकांड के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एस पी से मिले परिजन, जानमाल के नुकसान की जताई आशंका

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, श्रद्धालुओं के बीच किया गया प्रसाद का वितरण

गुवा : गुवा के कुसुम घाट में चैती छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गई। सुबह छठव्रतियों ने उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर अपने व्रत…

Spread the love

Bahragora : रामनवमी पर सुरक्षा का कड़ा संदेश, प्रशासन ने Flag March निकाल उपद्रवियो की दी सख्त चेतावनी, आम जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा 

 बहरागोड़ा : आगामी रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम बहरागोड़ा में स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र में फ्लैग मार्च…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time