पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के जुड़ी पहाड़ी के समीप घर की ओर पैदल जा रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने कुचला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह 5 बजे की है. मृतक की पहचान जुड़ी पहाड़ी निवासी होरी हांसदा (45) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंची. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने पहले पास के अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दियाउनके दामाद राम चंद्र महतो ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 5 बजे मुझे पैदल ही छोड़ने हल्दीपोखर गये थे. वहां से घर लौटते समय यह घटना हुई. अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया है. उनके ससुर किसान है और खेती बाड़ी का काम करते है. उनके सात बच्चे है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें : Patamda : पटमदा में कार–बाइक की भीषण टक्कर, युवक आठ घंटे जंगल में पड़ा रहा
There is no ads to display, Please add some



















































