Baharagora : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने 100 रिक्शा चालकों को वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

बहरागोड़ा : बुधवार को बहरागोड़ा बाजार स्थित महिला कल्याण समिति परिसर में सेवा और सम्मान का एक अनूठा संगम देखने को मिला। मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व विधायक सह झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने क्षेत्र के 100 गरीब और जरूरतमंद रिक्शा चालकों के बीच खुशियाँ बांटी। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान श्री षाड़ंगी ने सभी रिक्शा चालकों को गंजी और ट्राउजर भेंट कर सम्मानित किया। ठंड के इस मौसम में उपहार पाकर रिक्शा चालकों के चेहरे खिल उठे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि त्योहारों की असली सार्थकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने में है। उन्होंने कहा कि रिक्शा चालक हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं जो कड़ी मेहनत कर लोगों को मंजिल तक पहुँचाते हैं, उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और समाजसेवी भी मौजूद रहे जिन्होंने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,  गुड्डू शुक्ला,तपन कुमार ओझा, चीकू गोस्वामी, सुदीप पट्टनायक, मिंटू पाल,सागीर हुसैन,जगन्नाथ नायक , बाबू माईती आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली में पैदल घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Spread the love

Related Posts

Gua : टाटा डीएवी नोवामुंडी में वैदिक आशीर्वचन समारोह आयोजित

कक्षा 10 और 12 के परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा और अध्ययन पर केंद्रित आयोजन वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुआ आशीर्वचन समारोह प्राचार्य ने दिया प्रेरक संदेश, कार्यक्रम का समापन…

Spread the love

Potka : बचपन से भक्ति का अभ्यास कराना हर माता-पिता का कर्तव्य – गोविंद दास शास्त्री

मुहूलड़िहा गांव में श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस ध्रुव चरित्र और प्रह्लाद भक्ति का वर्णन पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के मुहूलड़िहा गांव में श्री श्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *