Jamshedpur: लैंपस, क्रेडिट सोसायटी और FPO को जोड़ेगी सहकार भारती, सदस्यता अभियान 16 अगस्त से

जमशेदपुर:  सहकार भारती झारखंड प्रदेश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए 16 अगस्त से राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसी तैयारी के तहत प्रदेश संगठन प्रमुख भारत भूषण ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी एवं कोल्हान प्रमंडल सह प्रमुख बाबूलाल नाग और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार से जमशेदपुर में मुलाकात की।

बैठक में जिले में संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान के दौरान जिले के लैंपस, क्रेडिट सोसायटी, एफपीओ जैसे संस्थानों से सीधे संपर्क कर उन्हें सहकार भारती के संस्थागत सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा।

संगठन का उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सहकारिता की भागीदारी बढ़ाई जाए, जिससे आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अल्कोर होटल में सजा उद्योग का मंथन मंच, CII Conclave में ‘मेड इन झारखंड’ को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करे : सुबोध श्रीवास्तव

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के वीणापाणि पाठागार में 15 अगस्त को ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा वीणापाणि पाठागार द्वारा आगामी 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को भारतवर्ष के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीणापाणि स्टेडियम परिसर में भव्य देशभक्ति व खेल कार्यक्रमों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time