जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन जनवरी 2026 में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन 9, 10 और 11 जनवरी को गोपाल मैदान, जमशेदपुर में होगा। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि यह उत्सव जिले की सांस्कृतिक और बौद्धिक पहचान को और मजबूत करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक साहित्यप्रेमियों को जोड़ने की कोशिश की जाए, ताकि उत्सव का लाभ केवल शहर तक सीमित न रहे।
स्टॉल, लेखक सहभागिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा
बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई—
स्टॉल की व्यवस्था
साहित्यकारों की सहभागिता
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
पुस्तक प्रदर्शन
अतिथि समन्वय
उपायुक्त ने सभी विभागों को समय सीमा के भीतर तैयारी पूरी करने तथा समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह उत्सव न सिर्फ साहित्यकारों और पाठकों को संवाद का मंच देगा, बल्कि युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर भी बनेगा।


















































