Jamshedpur : मानगो फ्लाईओवर निर्माण में हो रही अनियमितता, जद(यू) नेताओं ने निर्माण कार्य रुकवाया

जमशेदपुर : मानगो पायल सिनेमा जाने वाले रोड पर पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के नेताओं ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में निर्माण स्थल पर पहुंचकर उक्त मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया. स्थानीय लोगों और मानगो बाजार के दुकानदारों के साथ वहां मौजूद प्रोजेक्ट मैनेजर से वार्ता किया गया और कार्य का डिजाइन सार्वजनिक करने की मांग की गई.

सिंगल लेन रास्ता ही मिलेगा

जद (यू) नेताओं ने तर्क दिया कि पायल सिनेमा जाने वाली सड़क अत्यंत संकरी होने के कारण वहां सड़क की एक ओर फ्लाईओवर के लिए पिलर खड़ा कर दिया जायगा तो दूसरे सड़क पर आने व जाने के लिए सिंगल लेन रास्ता ही मिलेगा. जिससे फ्लाईओवर बन जाने के बाद भी नीचे की पुरानी सड़क से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होगी और रोजाना वहां घंटो जाम की स्थिति बनी रहेगी.

राय के शहर आने के बाद कार्य को प्रारंभ की हिदायत

जद (यू) नेताओं ने प्रोजेक्ट मैनेजर को हिदायत दी की जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के दो दिन बाद शहर आने के उपरांत ही कार्य को प्रारंभ किया जाए.  राय के शहर आने के बाद मानगो बाजार के दुकानदारों, स्थानीय निवासियों के साथ फ्लाईओवर निर्माण को लेकर चर्चा किया जाए उन्हें फ्लाईओवर का डिजाइन दिखाने तथा उन्हें विश्वास में लेने के बाद ही निर्माण कार्य फिर से प्रारंभ किया जाना चाहिए.

ये थे  उपस्थित

इस दौरान मुख्य रूप से जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, संतोष भगत, जदयू जिला सचिव प्रेम सक्सेना, मृत्युंजय सिंह, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष लालू गौड़, दीपक गौड़, विजेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, नीरज साहू, स्थानीय दुकानदार उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: डीसी को पत्र, पुराने स्टैंड से लोकल बसों के परिचालन की मांग

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

    गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

    Spread the love

    Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

    गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time