Deoghar: डीसी को पत्र, पुराने स्टैंड से लोकल बसों के परिचालन की मांग

 

देवघर: झारखंड लोकल बाॅडीज इम्प्लाईज फेडरेशन ने बस एसोसिएशन का समर्थन किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने इस बाबत उपायुक्त को पत्र लिखकर लोकल बसों का परिचालन पुनः पुराना मीना बाजार बस स्टैंड से कराने के लिए मांग किया है। उन्होंने कहा है कि संथाल परगना अत्यंत गरीब और पीछड़ा हक्षेत्र है।यहाँ के निवासी अपने जीवन यापन के लिए प्रतिदिन देवघर मजदूरी करने दूर दराज से मजदूर वर्ग कमाने के उद्देश्य से आते है जो आर्थिक रूप से अति पिछड़ा है। वह मजदूरी कर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करते है।

मजदूरों से मनमना भाड़ा वसूलते है

उन्होंने उपायुक्त से तमाम मजदूरों की आर्थिक शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनके जीवन यापन के लिए लोकल बसों का परिपालन पुराना मीना बाजार बस स्टैण्ड से अवश्य कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के विरोध में बस मालिकों के हड़ताल के कारण जितने भी ऑटो और मैजिक का परिचालन हो रहा है वो मजदूरों से मनमना भाड़ा वसूलते है जिसका भयंकर आर्थिक बोझ गरीब जो दैनिक मजदूरी करने वाले है पर पड़ता है।उन्होंने कहा है कि लोकल बसों का परिचालन पुराना मीना बाजार बस स्टैंड से करा कर मजदूरों को न्याय प्रदान करने की कृपा की जाय। क्योंकि बाघमारा से शहर में आने के लिए मजूदरों को पूर्व से दो गुणा भाड़ा भुगतान कर लाचारी में आना पड़ रहा है ।

इसे भी पढ़ें : Jadugora: UPSC में जादूगोड़ा के रोहित गौरव ने लहराया परचम, पाई 518वीं रैंक

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time