- जनसंपर्क अभियान शुरू कर जनता से मांगे आशीर्वाद
- पद यात्रा में भारी महिला सहभागिता ने दिखाया उत्साह
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव कराए जाने की घोषणा के बाद संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। निगम के वार्ड 32 से समाजसेवी सरस्वती सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर उन्होंने अपने वार्ड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सरस्वती सिंह ने गुनमय कॉलोनी, मछुआ पाड़ा, मुंडा कॉलोनी, पंजाबी लाइन, कुंवर बस्ती, वर्कर्स कॉलेज कॉलोनी एवं चाणक्यपुरी का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद मांगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आदित्य साहू के झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार
सरस्वती सिंह ने वार्ड 32 में सक्रिय जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की
तत्पश्चात हनुमान मंदिर में समर्थकों के साथ बैठक आयोजित की गई। पदयात्रा में किरण कुमारी, सुशीला देवी, प्रियंका सिंह, तुनी देवी, रीना सिंह, पूजा देवी, रूबी मिश्रा, उर्मिला पांडे, कनक शिला देवी, बिंदिया सिंह, चंद्रकला देवी, कमला सिन्हा, बुची देवी, चंपा रानी और रूबी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सरस्वती सिंह को प्रोत्साहित किया और उनके चुनावी प्रयासों के लिए आशीर्वाद दिया।