Jamshedpur: MGM बनेगा वाहन मुक्त क्षेत्र, अस्पताल परिसर के अंदर वाहन पार्किंग पर होगी कार्रवाई

जमशेदपुर:  डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की संख्या के साथ-साथ वाहनों की संख्या में भी लगातार इज़ाफा हो रहा है. इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजन अस्पताल के अंदर ही वाहन खड़े कर दे रहे हैं, जिससे अस्पताल के अंदर जाम जैसी स्थिति बन रही है. जिसके कारण मरीजों व एंबुलेंस की आवाजाही में भी बाधा हो रही है।

इस स्थिति पर गंभीरता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू की है। अस्पताल के नोडल ऑफिसर संतोष गर्ग ने होमगार्ड जवानों को सख्त निर्देश दिया दिया है कि अब किसी भी मरीज या उसके परिजन की गाड़ी अस्पताल परिसर के अंदर खड़ी न हो। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों को अस्पताल के मेन गेट के बाहर खाली जगह पर ही पार्क करना अनिवार्य होगा। गर्ग ने कहा कि अस्पताल परिसर को पूर्णत वाहन मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा, ताकि आपातकालीन सेवाओं और अस्पताल के संचालन में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।

इसके साथ ही अस्पताल गेट के ठीक पास लगी अस्थायी दुकानों को हटाने का निर्देश भी दिया गया है। इन दुकानों के कारण गेट पर भीड़ और बढ़ जाती है, जिससे लोगों एवं अस्पताल प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल एक संवेदनशील जगह है और यहां साफ-सफाई, सुव्यवस्थित पार्किंग तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

अस्पताल प्रबंधन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि व्यवस्था बेहतर हो सके और मरीजों को समय पर इलाज मिले। नए निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: छठ पर्व पर सामर्थ्य भारत की सेवा की मिसाल, कदमा मार्केट में हुआ सूप वितरण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभुम क्लब में धूमधाम से मना जीण माता का भव्य 20वां वार्षिक महोत्सव, महा मंगल पाठ में शामिल हुई 1501 महिलाए

गोरया की महारनी हैं जिसे मैं प्यार करता हुॅ…. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालुगण जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्धारा साकची धालभुम क्लब मैदान…

Spread the love

Potka : रामनवमी के पहले खराब चापानलों की मरम्मत शुरू, राहगीर व श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

पोटका : हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time