Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने मानगो इंटकवेल का निरीक्षण किया, आज से चालु होगा नया 350 HP मोटर

जमशेदपुर:  ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो स्थित इंटकवेल का शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पैनल बोर्ड स्थापना का काम चल रहा था और 350 हॉर्स पावर का नया मोटर पंप इंटकवेल में स्थापित किया गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ ने बताया कि देर शाम से यह मोटर पंप चालू हो जाएगा। इससे मानगो के लोगों को पेयजल की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक सरयू राय ने एसडीओ से सवाल किया कि मोटर स्थापित करने के लिए बार-बार बिजली शटडाउन क्यों कराया गया, जिससे नागरिकों को पानी की दिक्कत हुई। एसडीओ ने आश्वस्त किया कि अब किसी भी तरह का शटडाउन नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, विधायक ने इंटकवेल के पीछे जमा बालू को हटाने का निर्देश भी दिया। अधिकारियों ने बताया कि बालू को शीघ्र हटाया जाएगा और सब कुछ योजना अनुसार हुआ तो शुक्रवार शाम से ही मोटर काम करना शुरू कर देगी। निरीक्षण के दौरान विधायक सरयू राय के साथ मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, शाही जी और भोला पांडेय भी मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलीप अध्यक्ष व पीयूष बने महासचिव

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष दिलीप काँवटिया ने नए सत्र (2026-27) के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

Spread the love

Baharagora : सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : एनएच-49 पर गम्हरिया चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक कार और बाइक की टक्कर में कैमी कांटुलिया निवासी चित्रा नायक(58) गंभीर रूप से घायल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time