Jamshedpur : 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल, जमशेदपुर में UFBU का बैच बेयरिंग कार्यक्रम आयोजित

  • पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का आंदोलन तेज
  • हड़ताल की तैयारी में जुटे बैंक कर्मचारी संगठन

जमशेदपुर : आगामी 27 जनवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर आज 20 जनवरी 2026 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) जमशेदपुर द्वारा बैच बेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में UFBU जमशेदपुर से जुड़े सभी नौ संगठनों के शीर्ष नेतृत्व, अधिकारी और बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य हड़ताल को सफल बनाना और बैंक कर्मियों की मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करना था। बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में निदेशक एनईपी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग पर अड़े कर्मचारी

UFBU वर्ष 2023 से लगातार पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह की मांग को लेकर संघर्षरत है, जो फिलहाल वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के पास विचाराधीन है। बैंक संगठनों का कहना है कि DFS, LIC, IDBI, SEBI, RBI, आईटी सेक्टर, कॉर्पोरेट ऑफिस, स्टॉक एक्सचेंज और NABARD जैसी संस्थाओं में पहले से ही पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू है। इसके बावजूद बैंकों में यह व्यवस्था लागू नहीं की गई। 17 दिसंबर 2023 को हुए एमओयू के बाद भी सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है। ऐसे में बैंक कर्मी मजबूर होकर 27 जनवरी को हड़ताल का रास्ता अपनाने को तैयार हैं।

Spread the love

Related Posts

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time