Jamshedpur: नुक्कड़ नाटक द्वारा ग्रामीणों को सामूहिक विकास के लिए किया गया जागरूक

जमशेदपुर: ग्राम सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के सहयोग से यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा), जमशेदपुर संस्था ने ग्राम स्तर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. यह नाटक कार्यरत तीन पंचायतों के विभिन्न गांवों में प्रस्तुत किया गया. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को सामूहिक विकास के लिए जागरूक करना था, ताकि वे अपने अधिकारों और योजनाओं का सही उपयोग कर सकें.

ग्राम सभा के महत्व को बताया

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को ग्राम सभा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. इसके द्वारा ग्राम सभा में बैठक करने, मनरेगा के तहत रोजगार की मांग करने, और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से अवगत कराने पर जोर दिया गया. इसके अतिरिक्त, पलायन रोकने और ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन करने के विषय पर भी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया.

गांवों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

यह नाटक जमशेदपुर के ढेंगाम, नारदा, तेंतला, बड़ा बांदुआ, सिदिरसाई, धुरूवा लुपुंग जैसे गांवों में आयोजित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संस्था के कार्यकर्ताओं और गांव के लोगों का सहयोग अहम रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बागबेड़ा क्षेत्र में पानी आपूर्ति को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time