जमशेदपुर: अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर पूरे देश में जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ, नवयुगदल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के सदस्यों ने जमशेदपुर के एग्रीको मैदान में नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी और व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाकर नशा के खिलाफ जनजागरण किया। पूर्वी सिंहभूम जिले के साकची, कदमा, सोनारी, मानगो, गोविंदपुर और भुइयां डीह सहित कई स्थानों पर नशामुक्ति दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में नशा विरोधी संदेश फैलाने के लिए चित्र प्रदर्शनी का विशेष आयोजन किया गया। दीप महायज्ञों में 100 से अधिक लोगों ने नशा न करने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार टाटानगर के युग सैनिक प्रशांत कालिंदी, संजीव सिन्हा, शंकर यादव, संतोष श्रीवास्तव, निर्मल कुमार, संतोष कालिंदी, श्याम शर्मा, सरोज कुमार, राजन कुमार एवं लक्ष्मण भगत के साथ-साथ प्रज्ञा महिला मंडल की बहनों ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच की जागरूक पहल
There is no ads to display, Please add some



















































