Jamshedpur: 29 वर्षों से माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मना रहे पप्पू सरदार, जानिए इस बार क्या रहा खास

जमशेदपुर: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के 58वें जन्मदिन पर जमशेदपुर के पप्पू सरदार ने भक्तिमय और सामाजिक सरोकारों से भरा आयोजन किया। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को पूजा और शिव चर्चा के साथ हुई, वहीं गुरुवार को चेशायर होम में दिव्यांगों के साथ जन्मदिन की खुशियां बांटी गईं।

भक्तिमय आयोजन में तीन जोड़ों का सामूहिक विवाह
पहले दिन बुधवार को पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पूजा का आयोजन हुआ। शाम को डॉली और रीता की महिलाओं की टीम ने शिव चर्चा की। इस दौरान जरूरतमंद तीन जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें सुलेखा प्रमाणिक-खाकन मद्रिना, रेखा कुमारी-नवीन डे और सुमिता तंतुबाई-नयन तंतुबाई शामिल थे। विवाह के बाद रात 12 बजे केक कटिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नवविवाहित जोड़ों ने केक काटा। पप्पू सरदार ने सभी जोड़ों को घर में उपयोगी सामग्री भी भेंट स्वरूप दी।

चेशायर होम में दिव्यांगों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा
दूसरे दिन गुरुवार को पप्पू सरदार करनडीह स्थित चेशायर होम में रह रहे दिव्यांगों के लिए भोजन और उपहार लेकर पहुंचे। उन्होंने उनके साथ माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इसके साथ ही दिनभर दुकान पर आने वाले सैकड़ों लोगों को पेप्सी, आइसक्रीम, केक, चॉकलेट, बिस्कुट और शाम में चाट निःशुल्क वितरित किया गया।

पप्पू की चाट दुकान पर उमड़ी श्रद्धा और उत्साह की भीड़
पप्पू सरदार की दुकान में दुल्हन की तरह सजावट की गई थी, जहां महिलाएं और युवतियां सेल्फी लेने में व्यस्त रहीं। माधुरी के जन्मदिन के अवसर पर लगभग पांच हजार लोग पप्पू की चाट दुकान पर आए और इस खुशी में शामिल होकर लजीज चाट का आनंद लिया।

वर्षों से माधुरी दीक्षित के प्रति पप्पू की भक्ति
इस आयोजन में शामिल कई लोग बता रहे थे कि यह समारोह उनके लिए एक सुनहरा और यादगार पल है। कुछ महिलाएं तो 1996 से लगातार इस जन्मदिन समारोह में भाग ले रही हैं और माधुरी दीक्षित को अपनी शुभकामनाएं देती आ रही हैं। पप्पू सरदार की माधुरी दीक्षित के प्रति भक्ति आज अंतर्राष्ट्रीय पहचान बन चुकी है और पिछले 29 वर्षों से वह हर साल उनके जन्मदिन को इसी भक्ति भाव के साथ मनाते आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka: भीषण गर्मी में मिली पानी की राहत, विधायक ने निजी खर्च से तीन पंचायतों में लगवाए मोटर पंप

Spread the love

Related Posts

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Gua : करमपदा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

गुवा : किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *