Jamshedpur : बर्मामाइंस में प्रदूषण से त्रस्त लोग, बस्ती संघर्ष समिति ने टाटा स्टील को दी चेतावनी

  • धूल और जाम से बिगड़ी सेहत, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
  • धूल-प्रदूषण से बिगड़ रहा बर्मामाइंस का माहौल

जमशेदपुर : बर्मामाइंस इलाके में इन दिनों गंभीर प्रदूषण लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। हालात ऐसे हैं कि स्थानीय निवासी ठीक से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं। क्षेत्र में सांस से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ आंखों में जलन, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्गा पूजा मैदान में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण मिट्टी की भारी धूल उड़ रही है, जिससे आसपास की पूरी बस्ती प्रदूषण की चपेट में है। इसके अलावा बड़ी-बड़ी गाड़ियों की लगातार आवाजाही से क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को स्कूल, दफ्तर और अस्पताल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

संघर्ष समिति की मांगें, नहीं हुआ समाधान तो आंदोलन

इस गंभीर समस्या को लेकर बस्ती संघर्ष समिति ने कई बार टाटा स्टील प्रबंधन और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे नाराज होकर आज समिति के सदस्यों ने बर्मा माइंस स्थित दुर्गा पूजा मैदान पहुंचकर टाटा स्टील को चेतावनी दी। समिति ने मांग की कि इलाके को प्रदूषण मुक्त किया जाए, सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए, पार्किंग व्यवस्था को सीमित और सुव्यवस्थित किया जाए तथा दुर्गा पूजा मैदान में पेपर ब्लॉक बिछाए जाएं ताकि मिट्टी की धूल पर रोक लग सके। संघर्ष समिति ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आर-पार की लड़ाई और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में तेज बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बिछी सफेद चादर

गुवा : सारंडा के पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार 15 मार्च की रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। रात करीब 8 बजे से शुरू हुई तेज बारिश…

Spread the love

Jamshedpur : भारत में शीतलहर का कहर, गरीबों पर सबसे भारी

बेघर लोगों की ठंड से जंग, सरकारों से ठोस कदम उठाने की मांग जमशेदपुर : भारत में इस बार की शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भाजपा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time