Jamshedpur: टाटा मोटर्स के टाउन विभाग के प्रशांत ने नेशनल बॉडीबिल्डिंग में जीता सिल्वर, उपलब्धि पर सम्मान

जमशेदपुर: टेल्को के प्रशांत कुमार सिंह उर्फ़ गोलू ने कर्नाटक के बेलगावी में 14-16 जनवरी 2025 को आयोजित 16वीं सीनियर नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में 100 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया. प्रशांत टाटा मोटर्स के टाउन विभाग में कार्यरत हैं.

कोच के निधन का असर
प्रशांत ने बताया कि चैंपियनशिप से पहले उनके कोच का निधन हुआ, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हुई. फिर भी, उन्होंने ऐशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने का हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया है.

विधायक का सम्मान
प्रशांत की इस उपलब्धि पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने सोमवार को उन्हें अपने आवासीय कार्यालय में सम्मानित किया. इस दौरान विधायक ने उन्हें शॉल भेंटकर मिठाई खिलाई और बधाई दी. पूर्णिमा साहू ने कहा कि झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकार से हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए. प्रशांत हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं.

भाजपा नेताओं ने की सराहना
भाजपा नेता दिनेश कुमार ने भी बॉडीबिल्डिंग में सिल्वर जीतने पर प्रशांत की उपलब्धि की सराहना की और जिला खेल पदाधिकारी से प्रशांत को सम्मान दिलाने का आग्रह किया. दिनेश कुमार ने प्रशांत सिंह को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. उन्होंने शहर के युवाओं से आग्रह किया कि वे नशा पान से दूर रहकर कुछ ऐसा करें जैसा प्रशांत ने किया है. इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश सिंह, अंकित आनंद, आशीष तिवारी और अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल को बीएड शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, छह महीनों से नहीं हुआ अनुबंध विस्तार

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21-22 मार्च को, विजेता को 70 व उप विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपया नकद

गुवा : गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स…

Spread the love

Mumbai : ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा भारत ,  इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

मुंबई: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time