जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में छठ पर्व के पावन अवसर पर व्रतधारियों की सुविधा के लिए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने लगातार दूसरे दिन अपने निजी टैंकर से कृत्रिम छठ घाटों में निःशुल्क पानी भरवाने का कार्य किया। यह सेवा उनके द्वारा पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर संपन्न की गई।
राजकुमार सिंह ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी के कई कृत्रिम छठ घाटों में पानी की आपूर्ति की गई।
नेहरू मैदान में तीन ट्रिप
श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के बगल त्रिपाठी कृत्रिम छठ घाट में दो ट्रिप
राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में दो ट्रिप
गणेश पूजा मैदान और कुंवर सिंह मैदान में भी पानी उपलब्ध कराया गया
रेलवे लाल बिल्डिंग साईं मंदिर के समीप बने छठ घाट एवं भोग हेतु भी पानी की व्यवस्था की गई
राजकुमार सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य व्रतधारियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी कृत्रिम छठ घाटों पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। यह सेवा मेरी ओर से हर साल की तरह इस बार भी पूरी निष्ठा और मनोयोग से की गई।”
इस सेवा कार्य में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमोद रंजन सिंह, सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार, समाजसेवी विशाल, मिथिलेश सिंह, कौशल, नवेंदु, पप्पू, उमेश राय, जितेंद्र, मनोज गुप्ता, पशुपति मिश्रा सहित कई स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।
बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से पानी की किल्लत बनी रहती है। ऐसे में राजकुमार सिंह द्वारा हर साल अपने निजी टैंकर से निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना व्रतधारियों के लिए राहत का काम साबित होता है।















































