जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित श्री राणी सती दादी सत्संग समिति द्वारा आगामी 12-13 नवम्बर को 26वां श्री मंगसीर नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति ने जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित दादी मंदिर के सामने अस्थायी कार्यालय खोला है। भक्तगण कलश यात्रा और मंगल पाठ में शामिल होने के लिए कूपन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्राप्त कर सकते हैं। कूपन समिति के सभी सदस्यों के पास उपलब्ध हैं।
महोत्सव के प्रथम दिन 12 नवम्बर (बुधवार) सुबह 8 बजे से जुगसलाई स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर से कलश शोभा यात्रा निकलेगी। यह यात्रा जुगसलाई के विभिन्न मार्गों से होकर वापस दादी मंदिर में समाप्त होगी।
दूसरे दिन गुरूवार, 13 नवम्बर को दोपहर 2:30 बजे बिष्टुपुर के राम मंदिर प्रांगण में मंगल पाठ का आयोजन होगा। पुणे से आईं अपर्णा अग्रवाल द्वारा पाठ का वाचन किया जाएगा।
संध्या 7 बजे कोलकाता की निशा सोनी द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके साथ ही सभी भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से डांडिया धमाल का आनंद भी लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोलकाता से गुरप्रीत सिंह और रानी कौर भी शामिल होंगे। मंच संचालन स्थानीय कलाकार सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू द्वारा किया जाएगा।
महोत्सव को सफल बनाने में अजय अग्रवाल, मनीष केडिया, कमल अग्रवाल, बैजनाथ शर्मा, दिलीप अग्रवाल, जगदीश शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर शर्मा, राजेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दीपक गोयल, निर्मल पटवारी सहित कई स्थानीय सहयोगी लगे हुए हैं। समिति ने सभी दादी भक्तों से सपरिवार भाग लेने का आमंत्रण दिया है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: बागबेड़ा में कार में आग लगाने की कोशिश, अज्ञात अपराधियों ने मचाया आतंक
There is no ads to display, Please add some



















































