Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा कमिटी ने श्रद्धालुओं को दी भावभीनी विदाई, अमृतसर के लिए रवाना हुई सिख संगत

  • बोले सो निहालके जयकारों के बीच टाटानगर स्टेशन से रवाना हुए श्रद्धालु, सेवा भाव से किया जलपान का प्रबंध

जमशेदपुर : शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश पर्व पर अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में आयोजित नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए सोमवार को जमशेदपुर की सिख संगत को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने टाटानगर स्टेशन से श्रद्धापूर्वक रवाना किया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर श्रद्धालुओं की भीड़ जैसे ही जुटी, पूरे वातावरण में “वाहेगुरु सतनाम” और “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों की गूंज से माहौल पवित्र हो गया। गुरुद्वारा कमिटी और संगत के सदस्यों ने भक्तों को गुरु घर की हजूरी के लिए भावनाओं और श्रद्धा के साथ विदा किया। इस दौरान लोगों के चेहरों पर उत्साह और श्रद्धा झलक रही थी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो को बिजली संकट से मिली राहत, सरयू राय ने किया पावर सब स्टेशन का उद्घाटन

अमृतसर की पवित्र यात्रा पर रवाना हुई संगत, स्टेशन पर दिखा आध्यात्मिक उत्साह

साकची गुरुद्वारा कमिटी की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए जलपान और जरूरी व्यवस्था की गई थी ताकि लंबी यात्रा के दौरान किसी को परेशानी न हो। संगत ने सेवा भाव के लिए गुरुद्वारा कमिटी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह को रंगरेटा महासभा की ओर से शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। संगत ने उन्हें गुरु घर की सेवा और नेतृत्व के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। रवानगी के समय सिख समाज के कई सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे, जिन्होंने श्रद्धालुओं को अमृतसर की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *