Jamshedpur: सैल्यूट तिरंगा झारखंड राज्य कार्यकारिणी का एक दिवसीय कार्यक्रम रांची में 18 जून को

जमशेदपुर:  भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य भूमि राँची स्थित द पाम गेस्ट हाऊस डोरंडा में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित की गई है।  जिसमें झारखंड प्रदेश कार्यसमिति एवं सभी जिलों के पदाधिकारी उपस्थित होंगे,,!

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड के सच्चिदानंद पोखरियाल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही झारखंड प्रभारी नीरज सिंह, प्रमोद मिश्रा,झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा इसकी जानकारी सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकरी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने दी।

इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी जिला अध्यक्ष/कार्याध्यक्ष/महामंत्री आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होंगे।  तिवारी ने बताया कि कई डॉक्टर समाजसेवी पूर्व सैनिक खेल से जुड़े लोग सदस्यता लेंगे और कई लोगो को प्रमुख पदों पर लाया जाएगा ,जिनमे डॉक्टर रानी ठाकुर,मीडिया से जुड़े अरूप मजूमदार,मनोज श्रीवास्तव आदि ।

साथ ही संगठन विस्तारीकरण, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों की योजना, प्रोटोकॉल एवं अनुशासन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगी।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षी कमल किशोर बोंगबोंगा को रौंदा, मौत

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

    अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

    Spread the love

    Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

    ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *