गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के रामजीवनपुर सामुदायिक भवन में गम्हरिया प्रखंड के सहकारिता विभाग की ओर से उन्नत कृषि के लिए बीज वितरण शिविर लगाया गया. इसका उद्घाटन सहकारिता विभाग के बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी व पंचायत के उपमुखिया दिलीप महतो ने किया. शिविर के दौरान किसानों के बीच बाजार मूल्य से आधे कीमत पर बीज एवं खाद सामग्री का वितरण किया गया. अनुदान पर बीज पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे. शिविर में परशुराम महतो, मनोज कुमार सिंह, शिशिर महतो, दीपक महतो, शांतिराम महतो, आकाश महतो, सेविका कविता महतो, मंजुडा महतो, सोहागी महतो, बुद्धेश्वर मार्डी, मानसिंह मार्डी समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विजयश्री क्लासेज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय ने किया ने किया सम्मानित
There is no ads to display, Please add some



















































