Jamshedpur: सरयू राय ने 2 करोड़ से अधिक की 30 नई योजनाओं का किया शिलान्यास

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से 30 नई योजनाओं का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम मानगो नगर निगम परिसर में आयोजित किया गया। विधायक सरयू राय ने 15वें वित्त आयोग, नगर विकास विभाग और विधायक निधि के तहत 2 करोड़ 5 लाख 26 हजार रुपए की लागत से तैयार योजनाओं का उद्घाटन भी किया।
उद्घाटन की गई प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं:

कदमा, शास्त्रीनगर ब्लॉक नं. 2 के जटाधारी मंदिर प्रांगण में किचेन शेड का निर्माण
कदमा, शास्त्रीनगर रोड नं. 3 में जोगर्स पार्क का सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य
सोनारी, कैलाश सरोवर का जीर्णोद्धार
सोनारी, पंचवटीनगर स्थित सार्वजनिक शिव पार्वती मंदिर में शेड निर्माण

इस मौके पर सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम को विकास की योजनाएं तुरंत शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा, “नगर निगम को केवल सूचित करना होगा कि यह काम शुरू किया जा रहा है। हमारे प्रतिनिधि समय-समय पर कार्य की रफ्तार और गुणवत्ता पर नजर रखेंगे।”

कार्यक्रम में मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद, सहायक अभियंता मयंक शेखर, सिटी मैनेजर निशांत कुमार, और अन्य अधिकारी जैसे संतोष कुमार, महेश कुमार, मानस सतपति, उदय शंकर, विनोद राय, अशोक चौहान, पप्पू सिंह, संजीव मुखर्जी आदि मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: टाटा-पुरुलिया मार्ग पर ट्रेलर ने कुचला, युवक की मौके पर मौत

Spread the love

Related Posts

Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

मुरी : सिल्ली विस के बांसिया में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *