Jamshedpur: सरयू राय ने लोकार्पण किया सुमन सिन्हा की पुस्तक “Nature Within” का लोकार्पण

जमशेदपुर:  पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने लेखिका सुमन सिन्हा (ममता) की प्रथम पुस्तक “नेचर विदिनः हील नैचुरली, लीव पावरफुल्ली” का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने जीवन में आंतरिक शक्ति के महत्व और उसके सही दिशा में उपयोग की बात कही।

सरयू राय ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में एक आंतरिक शक्ति होती है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम इस शक्ति को कैसे पहचानें और इसे अपने जीवन का मार्गदर्शन करने का अधिकार दें। उन्होंने बताया कि जिद्दी होना कई बार लाभकारी होता है, यदि वह हमारी आंतरिक शक्ति और लक्ष्य निर्धारण के साथ मेल खाता हो।

उन्होंने आगे कहा कि आंतरिक शक्ति शून्य और अनंत दोनों की प्रतीक है। अंतरमुखी व्यक्ति इसे शून्य के साक्षात्कार के लिए प्रयोग कर सकता है, जबकि बर्हिमुखी व्यक्ति अनंत के विस्तार में अपने आप को खोज सकता है।

प्रसिद्ध पत्रकार संजय मिश्रा ने कहा कि आज मोटिवेशन का बाजार बहुत बड़ा हो गया है। देश में रोज नए मोटिवेशनल स्पीकर्स उभर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब मोटिवेशन का व्यवसाय किया जाए तो गीता और उपनिषद जैसे परंपरागत ज्ञान का उपयोग करना चाहिए।

संजय मिश्रा ने सुझाव दिया कि पुस्तक का हिंदी वर्जन भी लाना चाहिए। लेखिका सुमन सिन्हा ने आश्वस्त किया कि वे इस दिशा में काम करेंगी और पुस्तक का हिंदी संस्करण भी पाठकों तक पहुँचाएंगी।

कार्यक्रम में सुनीत, सतनाम कपोला, सुनीता वीरमानी, मनोज सिंह, सुधीर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अतुल सिंह, लालू गौड़ सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time