जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित बालाजी मंदिर में चल रहे ब्रह्मउत्सव के छठे दिन का आयोजन बहुत धूमधाम से किया गया. सुबह 7 बजे से मंदिर के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सुप्रभातम का आयोजन हुआ. इसके बाद श्रीवरी आराधना की गई और 10 बजे से भगवान बालाजी का अभिषेकम शुरू हुआ.
अभिषेकम में उपयोग की गई विशेष सामग्री
इस अभिषेकम में भगवान को गाय का दूध, दही, शहद, पान का पत्ता, नारियल, केला जैसी विशेष सामग्री से अभिषेक किया गया. करीब 120 महिला-पुरुषों ने इस अभिषेकम में भाग लेकर पुण्य के भागीदार बनने का लाभ प्राप्त किया. अभिषेकम के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर भी लगाया.
भगवान की कृपा से हर मनोकामना होती है पूरी
सभापति कमला शर्मा ने कहा कि श्री बालाजी भगवान का अभिषेकम करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भगवान बालाजी अपनी कृपा से भक्तों पर हमेशा आशीर्वाद बरसाते हैं.
भगवान श्री बालाजी का मंत्र जाप
शाम 4 बजे से भगवान श्री बालाजी का मूल मंत्र जापम का आयोजन किया गया. इस मंत्र जाप में कई भक्तों ने भाग लिया, जिनमें पदमा, भानु, सोनी, साधना, रामादेवी, पार्वती, उमा, आरुणा, यस उमा, लता, दुर्गा, नूतन, प्रमिला, रानी, रामा टीचर, लक्ष्मी, प्रभाकर राव, डी रामु, रवि रामचंद्रन, मुकुंद राव, इन्नी रवि, प्रसाद राव, नरसिंह राव, संतोष राव, और अप्पा राव जैसे भक्तों ने सहयोग दिया.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa: 53वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 9 से 11 मार्च तक, जानिए कार्यक्रम की रूप रेखा