Gamharia: टायो गेट सरना उमूल में आयोजित महिला दिवस समारोह में सांसद जोबा माझी ने लिया भाग

गम्हरिया: गम्हरिया के टायो गेट सरना उमूल में आयोजित विश्व महिला दिवस समारोह में सांसद जोबा माझी ने भाग लिया. इस अवसर पर समारोह के आयोजकों ने माझी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी कि शरीर को जीवित रखने के लिए जल, वायु और भोजन की होती है. उनका कहना था कि महिलाओं को सशक्त बनाने से समाज को सशक्त किया जा सकता है.

बाहा पर्व की तैयारियों का जायजा

कार्यक्रम के पश्चात सांसद जोबा माझी ने सरना उमूल टायो गेट जाहेरथान में 11 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय बाहा पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया. उन्होंने इस पर्व के आयोजन की पूरी जानकारी ली और 12 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की सहमति जताई.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तेजस्विनी संगठन द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : पेड़ों की अवैध कटाई और पुरानी इमारत ढहाने पर मुखिया व ग्रामीणों ने जताया कड़ा विरोध, वन विभाग से की जांच की मांग

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों की कटाई और एक पुरानी सरकारी इमारत को बिना किसी पूर्व सूचना के ढहाए जाने का एक…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा विधायक ने आपूर्ति व सहकारिता विभाग की समीक्षा की, मनमानी करने वाली गैस एजेंसियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के वन विश्रामागार में विधायक समीर कुमार मोहंती की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति एवं सहकारिता पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनता को नियमित राशन देने, डाकिया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time