Jamshedpur: अतिक्रमण हटाने पहुंची जुस्को की टीम पर पथराव

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र की झाबरी बस्ती में शुक्रवार देर शाम तनाव उत्पन्न हो गया. अतिक्रमण हटाने पहुंची जुस्को की टीम पर स्थानीय निवासियों ने पथराव कर दिया. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घायल होमगार्ड जवान
इस घटना में चार होमगार्ड के जवान घायल हुए. घायलों में पिंटू कुमार, रौशन कुमार, श्रवण कुमार और गुलशन कुमार भट शामिल हैं. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

जुस्को की कार्रवाई का विरोध
जानकारी के अनुसार, जुस्को की टीम को झाबरी बस्ती में अतिक्रमण की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह देर शाम कार्रवाई करने पहुंची. टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. स्थिति तब बिगड़ गई जब स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि जुस्को की टीम ने पहले लाठीचार्ज किया, जिससे बचने के लिए उन्होंने पथराव किया.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: रोटरी क्लब ने की यूथ लीडरशिप अवार्ड्स RYLA की शुरुआत

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time