Jamshedpur: जमानत पर छूटते ही सन्नी सरदार फिर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया अवैध हथियार

जमशेदपुर:  जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक के पास शनिवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सन्नी सरदार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार सन्नी सरदार शनिवार दोपहर ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। उस पर कुछ महीने पहले जुगसलाई में एक कांग्रेस नेता पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है। उसी मामले में वह अब तक जेल में बंद था।

जेल से बाहर आने के बाद सन्नी इलाके में फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को उसकी हरकतों की जानकारी मिली और मौके पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस जांच में पता चला है कि सन्नी को यह हथियार आजाद गिरी ने उपलब्ध कराया था। पुलिस अब आजाद गिरी की भूमिका और उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। जुगसलाई थाना पुलिस सन्नी सरदार से लगातार पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह हथियार के साथ कहां जा रहा था और उसका उद्देश्य क्या था।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: आजाद नगर में घर में चोरी, चार लाख के सोने के गहने गायब – सदमे में परिवार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time