जमशेदपुर: साकची स्थित टाटा स्टील एवं टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा संचालित ऐतिहासिक नर्सरी को 1 जून 2025 से स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. वर्षों से यह नर्सरी पौधों की बिक्री और रख-रखाव का एक भरोसेमंद और एकमात्र केन्द्र रही थी. अब यह स्थान पूरी तरह से खाली कर दिया गया है और यहां की समस्त वनस्पति को टाटा जू के पास स्थित नर्सरी में स्थानांतरित कर दिया गया है.
रतन टाटा की स्मृति में बन सकता है पार्क
सूत्रों के अनुसार, इस स्थान पर टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की स्मृति में एक भव्य पार्क या स्मृति केंद्र विकसित करने की योजना है. हालांकि, टाटा स्टील अथवा यूआइएसएल की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है, किंतु नर्सरी बंद किए जाने की पुष्टि अवश्य की जा चुकी है.
स्थानीय निवासियों की मिश्रित भावनाएं
जहां एक ओर शहरवासी इस नर्सरी के बंद होने को लेकर भावनात्मक रूप से उदास हैं, वहीं दूसरी ओर रतन टाटा के नाम पर बनने वाले संभावित पार्क को लेकर आशावान भी नजर आ रहे हैं. लोगों को उम्मीद है कि यह स्थल एक शांतिपूर्ण, प्रेरणादायक और स्मरणीय स्थान के रूप में विकसित होगा, जहां लोग प्रकृति के सान्निध्य में बैठकर रतन टाटा जैसे महान व्यक्तित्व को याद कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: स्नान पूर्णिमा पर शाही स्नान के बाद ‘बीमार’ हुए भगवान, गर्भगृह में होगा औषधि उपचार
There is no ads to display, Please add some



















































